VIDEO : स्मृति का राहुल पर पलटवार, विदेश में जाकर दिखा रहे हैं अपनी पीड़ा

Summary :

NULL

नई दिल्‍ली : अमेरिका के बर्कले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में मंगलवार को दिए गए राहुल गांधी के संबोधन के बाद भाजपा की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सूचना प्रसारण मंत्री स्‍मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयानों पर जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में बड़ा कबूलनामा किया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में यह स्‍वीकार किया है कि सोनिया के नेतृत्‍व में कांग्रेस में घमंड आ गया था।

 

स्‍मृति ईरानी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति एक साधारण परिवार से आते हैं और उपराष्‍ट्रपति किसान के बेटे हैं। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते। उनके इस जवाब को राहुल गांधी के उस बयान का जवाब माना जा रहा है जिसमें उन्‍होंने कहा था कि परिवारवाद तो चलता रहता है। उन्‍होंने साफ किया कि इतने बड़े पद वो तीनों वंशवाद की वजह से नहीं बल्कि अपनी प्रतिभा के दम पर पहुंचे हैं।

जीएसटी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर स्मृति ने यह भी कहा कि राहुल गांधी सक्षम होते तो कांग्रेस में ही जीएसटी पास हो जाता।

Desk Team