केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कहा कि कुछ राजनीतिक दल एवं कुछ लोग देश की जनता को ‘कन्विंस’ (सहमत) कर पाने में असमर्थ होने पर उन्हें भ्रमित करने की साजिश में लगे हुए हैं। ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ कार्यक्रम में उपस्थित अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए नकवी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार में ”तुष्टिकरण के बिना सशक्तिकरण” का नतीजा है कि देश के विकास में अल्पसंख्यक भी बराबर के भागीदार बने हैं।
बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई पर कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों की पृष्ठभूमि में उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों एवं कुछ लोगों को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि देश की जनता किसी भी तरह ‘कंफ्यूज’ नहीं होगी, चाहे वे कितना भी लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर लें। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ‘इकबाल, इंसाफ और ईमान’ की सरकार है जिसका ‘विकास का मसौदा’, ‘वोट का सौदा’ नहीं है।
कोई भी “पॉलिटिकल क्रिमिनल कांस्पीरेसी’; मोदी सरकार की विश्वसनीयता को ख़त्म नहीं कर पायेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत भी उपस्थित थे। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं- मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, जन धन योजना आदि का लाभ बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों सहित समाज के जरूरतमंदों को पहुंचा है।
नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने सीखो और कमाओ, उस्ताद, गरीब नवाज कौशल विकास योजना, नई मंजिल आदि रोजगारपरक कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से लगभग 6 लाख युवाओं को कौशल विकास व रोजगार-रोजगार के अवसर मुहैया कराये हैं जिनमे लगभग 50 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। ‘हुनर हाट’ के माध्यम से पिछले 2 वर्षों में 2 लाख से ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के दस्तकारों/शिल्पकारोंको रोजगार-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



