अगर नहीं होता ब्रेकअप तो बनतीं देवरानी-जेठानी सारा अली और जाह्नवी, नहीं पसंद था श्रीदेवी को यह रिश्ता

Summary :

NULL

जान्हवी कपूर और सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज जाना-माना चेहरा बन गया है। दोनों स्टार किड्स ने बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त फिल्में देकर अपनी खास जगह बना ली है तभी आज ये दोनों एक्ट्रेसेस फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही हैं।

जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क थी तो सारा अली खान ने केदारनाथ से डेब्यू किया है। इतना ही नहीं दोनों ही एक्ट्रेसेस की डेब्यू फिल्म हिट रही थी। बता दें कि बीते दिन 6 मार्च को जाह्नवी कपूर ने अपना 22 वां जन्मदिन मनाया है।

 इस खुशी के अवसर पर आपको बताते हैं जाह्नवी और सारा की लव स्टोरी के कनेक्शन के बारे में…

सूत्रों के अनुसार अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले जाह्नवी कपूर पॉलिटिशियन के बेटे शिखर पहाडिय़ा को डेट कर रही थीं। शिखर पहाडिय़ा पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं इसके साथ ही में वीर पहाडिय़ा के भाई भी हैं। वीर पहाडिय़ा सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। इस बात का खुलासा सारा अली खान ने खुद किया था।

बता दें कि सारा अली खान और जाह्नवी कपूर अगर अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ती और बात शादी तक पहुंच जाती तो ये दोनों एक्ट्रेसेस रियल लाइफ में देवरानी-जेठानी होती। हालांकि इस बीच जाह्नवी का नाम शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर से भी जुड़ चुका हैं।

वहीं सारा अली खान ने खुद एक शो में खुद अपने पापा सैफ अली खान के सामने इस बात का खुलासा किया की वह कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं।

जाह्नवी और शिखर के रिलेशन के बारे में तब पता चाला जब दोनों का एक किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो साल 2016 में एक दोस्त की पार्टी का था। वीडियो वायरल होने के बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। खबरों की मानें तो जाह्नवी कपूर की मम्मी श्रीदेवी को नहीं था कि जाह्नवी सोशल मीडिया पर शिखर के साथ तस्वीरें शेयर करें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर अब एयरफोर्स पायलअ और फिल्म शौर्य चक्र विजेता गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखाई देंगी।

Desk Team