केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों के खिलाफ है और निर्दोष कश्मीरियों पर हमला निंदनीय है। जेटली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ निर्दोष कश्मीरियों पर हमला निंदनीय है। हमारी लड़ाई आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आतंक के खिलाफ लड़ाई में हमें जम्मू कश्मीर के लोगों की जरूरत है।’’
गौरतलब है कि जम्मू शहर के बीचों-बीच स्थित भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड इलाके में संदिग्ध आतंकी धमाके में कम से कम 28 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल की प्रधानाचार्या सुनंदा रैना ने पीटीआई-भाषा को बताया, “अब तक 28 घायलों को यहां लाया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और दो का ऑपरेशन किया जा रहा है।”


Download Android App
Download iOS App



