कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया की हालत स्थिर है।’’
गौरतलब है कि सोनिया ने सोमवार सुबह पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ बैठक भी की।


Download Android App
Download iOS App



