ईरान-इजरायल जंग पर Sonia Gandhi का रिएक्शन, जानें किसे बताया भारत का पुराना दोस्त

Summary :

ईरान भारत का पुराना दोस्त

सोनिया गांधी ने ईरान-इजरायल युद्ध पर अपने लेख में भारत को ईरान का पुराना दोस्त बताया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस लेख को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

ईरान-इजरायल के बीच कई दिनों से जंग चल रही है। दोनों देश की आपसी लड़ाई में अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, नॉर्थ कोरिया कूद पड़ा है। ऐसे में इस संकट के पल में सैकड़ों भारतीय को ईरान से ऑपरेशन सिंधु के तहत बुलाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दोनों देश की लड़ाई के बीच एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर में आर्टिकल छपवाई हैं। जिसमें उन्होंने भारत को ईरान का पुराना दोस्त बताया हैं।

सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

सोनिया गांधी ने अपने लेख में ईरान-इजराइल युद्ध का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है ईरान भारत का पुराना मित्र रहा है. ईरान हमारे साथ गहरा संबंध से जुड़ा हुआ है। जम्मू -कश्मीर सहित खास मौके पर ईरान ने भारत का समर्थन करने का इतिहास रहा है। 1994 में ईरान ने कश्मीर मुद्दे पर ईरान ने भारत का समर्थन करने का हिस्ट्री रहा है। 1994 में ईरान ने कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत की आलोचना करने वाले प्रस्ताव को रोकने में मदद की थी। सोनिया गांधी के इस लेख को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।

इजरायल को लेकर क्या बोलीं?

सोनिया गांधी ने आगे लिखा, “भारत और इजरायल ने हाल के दशकों में रणनीतिक संबंध भी विकसित किए हैं। यह स्थिति हमारे देश को नैतिक जिम्मेदारी और कूटनीतिक लाभ देती है। ताकि टेंशन कम करने और शांति के लिए एक पुल के तौर पर काम किया जा सके। लाखों भारतीय आज वेस्टर्न एशिया में रह रहे हैं। और वहीं अपना काम कर रहे हैं। जो इस क्षेत्र में शांति को अहम राष्ट्रीय हित का मुद्दा बनाता है।

भारत के लिए खोला एयर बेस

बता दें कि ईरान-इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे को खत्म करने के लिए लगातार मिसाइल दाग रहे हैं। इस परिस्तिथि में ईरान ने भारत के लिए अपना एयरबेस सिस्टम खोल दिया है और सैकड़ों भारतीय को ऑपरेशन सिंधु के तहत विशेष विमान से भारत भेजा जा रहा हैं। हालांकि, दोनों देश की लड़ाई अब तीसरे विश्व युद्ध की तरफ आगे बढ़ रहा है।

International Yoga Day: चंडीगढ़ में भव्य आयोजन की तैयारी, 12,000 लोग लेंगे हिस्सा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।