भाजपा ने कांग्रेस के महाधिवेशन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भाषणों की आलोचना करते हुए उन्हें ‘‘घिसी-पिटी बयानबाजी’’ करार दिया जिसे लोगों ने ”बार-बार खारिज किया है।” भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजनीतिक चुनौती खड़ी कर पाने में अक्षम है। उन्होंने कहा कि मोदी ने ”अपनी सकारात्मक, जनकेंद्रित बदलाव की राजनीति” से भाजपा का विस्तार करने में मदद की है।
राव ने एक बयान में कहा, ”राहुल और सोनिया जैसे कांग्रेस नेताओं ने आज महाधिवेशन में जो कुछ कहा वह वही घिसी-पिटी बयानबाजी है जिसे देश के लोगों ने बार-बार खारिज किया है।” उन्होंने कहा, ”ऐसा लगता है कि कांग्रेस सबक नहीं सीखती और उभरती राजनीतिक चुनौतियों के मुताबिक खुद को नहीं ढालती।”
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



