केजरीवाल का मजीठिया से माफी मांगना मानहानि मामलों के बोझ को कम करने का प्रयास : अमरिंदर

Summary :

NULL

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि अरविंद केजरीवाल का शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) विक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगना 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अपने खिलाफ दर्ज मानहानि मामलों के बोझ को कम करने का एक प्रयास भर है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने मजीठिया पर ड्रग्स के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया था।

एक आधिकारिक बयान में सिंह के हवाले से कहा गया, ”मुझे नहीं पता कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं लेकिन यह एक मुख्यमंत्री के लिए सही तरीका नहीं है, भले ही उनके पास अनुभव हो या नहीं।” उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार अलग होकर काम नहीं कर सकती, लेकिन केजरीवाल ने खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। सभी राज्यों में‘ आप’ पूरी तरह से अपनी जमीन खो चुकी है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team