EVM के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस आखिरकार जागी : AAP

Summary :

NULL

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ईवीएम के कथित दुरुपयोग को लेकर आखिरकार ”जाग गई” जबकि आम आदमी पार्टी ने एक साल पहले ही भारत के संसदीय लोकतंत्र में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से मतदान कराने को लेकर होने वाले खतरे से अवगत करा दिया था।

भारद्वाज का बयान ऐसे समय में आया जब कुछ ही घंटे पहले कांग्रेस ने आज यहां अपने 48 वें महाधिवेशन में एक प्रस्ताव पारित कर चुनाव आयोग (ईसी) से ईवीएम के बजाय फिर से मत-पत्रों से चुनाव कराने का आग्रह किया है।

‘आप’ के प्रमुख प्रवक्ता ने कहा कि अभी संतोष की बात यह है कि ज्यादा से ज्यादा दल लोकतंत्र की रक्षा में सामने आ रहे हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा, ”आप की मांग है कि ईसीआई को अब जल्द इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।”

 देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Desk Team