सपा-बसपा गठबंधन मजबूत, राजग को स्वयं को सुदृढ़ बनाना होगा : चिराग पासवान

Summary :

लोजपा ने सपा-बसपा गठबंधन को एक मजबूत चुनावी गठजोड़ बताया और कहा कि सत्ताधारी राजग को भी विपक्ष को चुनौती देने के लिए स्वयं को सुदृढ़ बनाना होगा।

भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने सपा-बसपा गठबंधन को एक मजबूत चुनावी गठजोड़ बताया और कहा कि सत्ताधारी राजग को भी विपक्ष को चुनौती देने के लिए स्वयं को सुदृढ़ बनाना होगा। लोजपा नेता चिराग पासवान ने कभी धुर प्रतिद्वंद्वी रहे दलों के गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह गठजोड़ उनके बीच हुआ है जिन्होंने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक सम्पत्ति एकत्रित की।

उनका परोक्ष इशारा बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की ओर था। पासवान ने कहा कि दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शासन किया जहां के लोगों को बेरोजगारी और अपराध के चलते दूसरे जगह जाने को मजबूर होना पड़ा।

akhilesh_mayawati

उन्होंने कहा कि एक चुनावी रणनीति के तौर पर सपा-बसपा का गठबंधन मजबूत है। भाजपा नीत राजग को भी उसे चुनौती देने को स्वयं को सुदृढ़ बनाना होगा ताकि उत्तर प्रदेश के लोग सपा-बसपा गठबंधन को एक मुंहतोड़ जवाब दे सकें।

SP-BSP गठबंधन पर बोले श्रीकांत शर्मा – जो पिता और चाचा का न हुआ वो ‘बुआ’ का क्या होगा

Desk Team