Rajya Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला उन्होंने कहा की किसी को ऑफर देने की जरूरत नहीं है। बीजेपी नेता ने कहा कि PDA के नाम पर परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी चलाती है सपा और सपा का समाप्त वादी पार्टी बनना तय है। सपा का भविष्य अंधकारमय है, सपा एक डूबता हुआ जहाज है इसका न भविष्य है न वर्तमान है। उन्होंने कहा कि अपनी अंतर आत्मा की आवाज से जो हमें वोट दे रहे हैं उनका अभिनंदन है। बीजेपी – सपा ,बसपा और कांग्रेस की तरह प्राइवेट लिमिटेड पार्टी नहीं है। कौन कहां से चुनाव में लड़ेंगे ये केंद्रीय चुनाव समिति तय करती है और हम लोग 80 में 80 सीट जीत रहे हैं।
Highlights
- उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी
- समाजवादी पार्टी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज
- सपा एक डूबता हुआ जहाज है इसका न भविष्य है- केशव प्रसाद मौर्य
समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय है
वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “बीजेपी सभी आठ सीटें जीतेगी। आज यह स्पष्ट हो गया कि समाजवादी पार्टी कुनबे में अंतर्कलह का स्तर क्या है। अगर देश के विकास के लिए किसी ने बीजेपी प्रत्याशियों को वोट दिया होगा तो हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय है ”
बीजेपी सभी 8 सीटें जीतने जा रही है
राज्यसभा चुनाव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “बीजेपी सभी 8 सीटें जीतने जा रही है। समाजवादी पार्टी ने तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार खड़ा किया, जबकि उन्हें पता था कि वे हारने वाले हैं ” सपा का भविष्य अंधकार में है, बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जिसे हर कोई पसंद करता है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा लगातार चार चुनाव हार चुकी है। आज बीजेपी 8 सीटें जीतेगी और लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें बीजेपी जीतेगी.”


Download Android App
Download iOS App




