संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू होने वाला है। संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। जिसके दौरान 19 सितंबर को संसदीय कार्यवाही पुराने से सटे नए अत्याधुनिक भवन में स्थानांतरित हो जाएगी। वहीं ऐसी खबरें सामने आ रही है की विशेष संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोल सकते है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन के फहराया राष्ट्रीय ध्वज
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी रविवार को बताया था कि सत्र में 5 दिनों की अवधि में 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी, इसके अलावा इस सत्र के दौरान आठ विधायी आइटम उठाए जाने की संभावना है। संविधान सभा से शुरू हुई 75 वर्षों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियाँ, अनुभव, यादें और सीख” पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें, नए संसद भवन के ‘गज द्वार’ पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।
उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख” पर चर्चा शामिल
आपको बता दें, कई हफ्तों तक एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद सरकार ने पिछले हफ्ते एक एजेंडे की घोषणा की जिसमें विचार के लिए लाए जाने वाले विधेयक और संविधान सभा से शुरू होने वाली 75 वर्षों की संसदीय यात्रा – उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख” पर चर्चा शामिल थी। इससे पहले रविवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सभी दलों से सक्रिय सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।
संसद में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक में राज्यसभा में सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और 34 में से 51 नेताओं सहित विभिन्न मंत्रियों ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



