1200 मजदूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए रवाना हुई 24 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

Summary :

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है।इसी बीच देशभर में लॉकडाउन लागू है, इसके चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए लाखों प्रवासी मजदूर और छात्रों को घर लाने का काम शुरू हो गया है।

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसी बीच देशभर में लॉकडाउन लागू है,इसके चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए लाखों प्रवासी मजदूर और छात्रों को घर लाने का काम शुरू हो गया है। इस बीच फंसे 1200 मजदूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए पहली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को रवाना हो गई।

CM उद्धव को राहत, EC ने महाराष्ट्र में 27 मई से पहले MLC चुनाव कराने का लिया फैसला

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के 24 डिब्बों में लगभग 1200 प्रवासी हैं। उन्होंने कहा झारखंड के अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार ने विशेष ट्रेन में सवार होकर राज्य लौटने वाले प्रवासियों की कोरोना जांच और संगरोध (क्वारंटाइन) के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है।
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित आईआईटी (हैदराबाद) परिसर में सैकड़ों प्रवासी कामगारों द्वारा बुधवार को विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यह कदम उठाया गया। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों के सैकड़ों प्रवासी आईआईटी परिसर में निर्माण मजदूर के रूप में कार्यरत हैं। प्रवासियों ने बुधवार को पथराव का सहारा लिया था क्योंकि उन्हें कथित रूप से भुगतान नहीं किया गया था और उन्हें स्थल पर काम फिर से शुरू करने के लिए कहा गया था। वे अधिकारियों से उन्हें उनके घर वापस भेजने की मांग कर रहे थे।

Desk Team