कोरोना संकट के बीच स्पाइसजेट हांगकांग से 2900 ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर्स लेकर दिल्ली आई

Summary :

देश में कोरोना महामारी ने अपनी दूसरी लहर से कोहराम मचा रखा है, ऐसे में भारत को विदेशों से लगातार बड़ी संख्या में मदद मिल रही है। इस कड़ी में स्पाइसजेट एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने ए-340 विमान का इस्तेमाल कर हांगकांग से 2900 ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर्स लेकर आयी है।

इसने बताया कि विमान शुक्रवार की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्यों के अस्पतालों में टीका, ऑक्सीजन, दवाएं, उपकरण और बिस्तरों की कमियां हैं। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘एयरलाइन अमेरिका, हांगकांग, सिंगापुर और चीन से अभी तक 13,950 से अधिक ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर्स लेकर आ चुकी है।’’ 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आने के साथ भारत में कोविड-19 के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36 लाख से अधिक हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3915 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 2,34,083 हो गई है। 

Desk Team