गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

Summary :

गोवा में मंदिर हादसा: 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़ के कारण छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस त्रासदी पर शोक व्यक्त किया और स्थिति की निगरानी करने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्थिति का जायजा लिया और अपना समर्थन व्यक्त किया।

गोवा के लैराई मंदिर में आज भगदड़ मच गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिरगांव के लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। CM सावंत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी का जायजा लिया

CM प्रमोद सावंत का बयान

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने लैराई मंदिर में भगदड़ की जानकारी देते हुए कहा कि यह दुखद खबर है। बता दें कि CM प्रमोद सावंत ने भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।

कैसे हुई भगदड़

गोवा में प्रसिद्ध लैराई देवी का मंदिर में हर साल जात्रा निकाली जाती है। इस जात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते है। बता दें कि इस बार 50 हजार से भक्त शामिल हुए थे और भक्तों की सुरक्षा के लिए 1 हजार पुलिस बल तैनात किए गए है। साथ ही ड्रोन से निगरानी भी रखी जा रही है। माना जा रहा है कि करंट की वजह से भगदड़ मची थी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।