एमबीबीएस तथा बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा छह मई को होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है। आवेदन पत्रों को ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया कल से प्रारंभ हो चुकी है। यह प्रक्रिया 9 मार्च को रात 11 बजकर 50 मिनट तक चलेगी। आवेदन संबंधी नोटिस के मुताबिक ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है और रात 11 बजकर 50 मिनट तक यह जमा किया जा सकेगा।
असम, जम्मू-कश्मीर और मेघालय के आवेदकों को छोड़कर बाकी सभी के लिए आधार नंबर जमा करवाना अनिवार्य है। आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि अथवा लिंग संबंधी जानकारी में अंतर पाए जाने पर उम्मीदार फॉर्म नहीं भर सकेंगे। उम्मीदवार www.cbseneet.nic.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



