पर्यावरण के प्रति सब रहें सचेत : कुशवाहा

Summary :

यूनिडो द्वारा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान संस्था को दिया जाता है । उन्होनें कहा सरकार द्वारा परियोजना को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

ग्वालियर : स्वच्छ वातावरण अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए हमें स्वच्छताएवं पर्यावरण के प्रति सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। स्वस्थ व्यक्ति परिवार, समाज और देशसेवा में अपना योगदान देता है। सौर ऊर्जा पर्यावरण हितैषी है। इसलिए इसका उपयोग बढ़ना चाहिये। यह बात नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही।

मंत्री श्री कुशवाह सौलर थर्मल तकनीक परआयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री कुशवाह ने कहा बढ़ती जनसंख्या के कारणऊर्जा की मांग भी बढ़ रही है । प्राकृतिकसंसाधन जैसे लकड़ी, कोयले की भी कमी आ रही है इसलिए सौर ऊर्जा बढ़ती मांग को पूरा करने का प्रमुख माध्यम है। यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। इसके साथ ही यह कम खर्चीली है इसलिए औद्योगिक क्षेत्रों में सौलर थर्मल तकनीक का प्रयोग बढ़ना चाहिए।

कुशवाह ने कहा संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन एवं ऊर्जा विकास निगम के सहयोग से परिचर्चा का आयोजन किया है। उन्होनें कहा कार्यशाला में शामिल औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि सीएसटी परियोजना की बारीकियों को समझे। उद्योगों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें। उन्होनें कहा सीएसटी परियोजना के तहत ऐसे प्लांट लगाये जा सकते हैं जहां जल को गर्म करके भाप उत्पन्न होने से विद्युत उत्पादन किया जा सकता है।

कुशवाह ने कहा सीएसटी परियोजना के तहत भारत सरकार द्वारा 3% का अनुदान दिया जा रहा है । किसी भी हितग्राही संस्था को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत व्यय करना पड़ता है । इसकी शेष राशि भारतीय नवकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा दी जाती है। इसके साथ ही यूनिडो द्वारा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान संस्था को दिया जाता है । उन्होनें कहा सरकार द्वारा परियोजना को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के जनरल मैनेजर ने प्रदेश में सीएसटी परियोजना के संचालन के विषय में बताया।संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन के नेशनल प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, ग्लोबल एनर्जीफंड और यूनिड के संयुक्त तत्वाधान में बिजनेस मॉडल में सौर ऊर्जा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए परियोजना चलाई जा रही है।

यह औद्योगिक क्षेत्रों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा मे महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के अधीक्षण यंत्री श्रीकांत देशमुख सहित औद्यागिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। शहर मे सौलर प्लांट लगाने पर की चर्चा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शहर की विभिनन साइटो पर सौलर प्लांट लगाने के संबंध में चर्चा की।

उन्होनें म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के अधीक्षण यंत्री श्रीकांत देशमुख से कहा ग्वालियर को समार्ट सिटी में शामिल किया गया है । स्मार्ट सिटी के कार्य तेजी से हो रहे हैं। यहां के ऐतिहासिक विरासतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर लाइटिंग का कार्य किया जा सकता है। उन्होनें कहा कि अधीक्षण यंत्री विभिन्न साइटों की विजिट करें और स्थान चिन्हिंत करके जल्दी कार्य प्रारंभ करें। अभी कालेज, स्कूल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती खूशबू गुप्ता भी मौजूद थीं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team