भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने राजधानी के बड़े तालाब के आसपास हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने इसके साथ ही अन्य तालाबों को भी संरक्षित करने पर गौर किए जाने की बात कही है।
श्री सिंह ने आज जारी विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि बड़े तालाब के आसपास अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) ने तालाब के आसपास बने मेरिज गार्डन को लेकर निर्देश दिए और इसकी गाइडलाइन भी सरकार के पास भेजी।
उस पर अमल के बजाए तालाब के आसपास नए मेरिज गार्डन बनना शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मेरिज गार्डनों के बनने से तालाब के संरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़गा। भोपाल ताल ऐतिहासिक और राजधानी की सौंदर्य का प्रतीक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि हाल ही में उन्होंने खजुराहो में राष्ट्रीय सूखा जल सम्मेलन में सागर संभाग के सभी जिलों में तालाब का सीमांकन कराने, सीमाएं तय करने और अतिक्रमण हटाने की घोषणा की है। इस संदर्भ में वे भोपाल के बड़े तालाब सहित अन्य तालाबों पर भी ध्यान दें, ताकि तालों में भोपाल ताल, बाकि सब तलईया की कहावत और भोपाल के गौरव, तालाब का संरक्षण हो सके।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



