बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, प्रियंका को एक बीमारी है जो सार्वजानिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है, उसको बाईपोलैरिटी कहते हैं यानी उनको हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ता है, लोगों को पीटती है पब्लिक को पता होना चाहिए। यह किसी को पता नहीं की वो कब संतुलन खो बैठेगी।
गौरतलब है की, प्रियंका गांधी के पार्टी महासचिव नियुक्त होने के बाद से ही अलग-अलग तरह के बयानों की झरी लेगी हुई है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी की तुलना करीना कपूर और सलमान खान जैसे फिल्मी सितारों से की। इसके साथ ही उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस इन बॉलीवुड कलाकारों के ‘चॉकलेटी चेहरों’ के बूते अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है।
विजयवर्गीय ने कहा, ‘कभी कोई कांग्रेस नेता मांग करता है कि करीना कपूर को भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया जाये, तो कभी इंदौर से चुनावी उम्मीदवारी को लेकर सलमान खान के नाम पर चर्चा की जाती है। इसी तरह, प्रियंका को कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में ले आया जाता है।’ वहीं बीजेपी की तरफ से लगातार इस तरह के बयानों पर कांग्रेस ने इसे बीजेपी की बौखलाहट और महिला विरोधी सोच बताया है।


Download Android App
Download iOS App




