मेलबर्न : जापान की नाओमी ओसाका ने शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन में वुमन्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को 7-6, 5-7, 6-4 से हराया। ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी हैं। इस जीत के साथ ही वे सोमवार को जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएंगी।
वे टेनिस में सिंगल्स की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी होंगी। ओसाका यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वे पिछले साल यूएस ओपन में चैम्पियन बनी थीं। उन्होंने लगातार यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर सेरेना विलियम्स की बराबरी की। सेरेना तीन बार कर चुकी हैं। सेरेना 2002 में यूएस ओपन और 2003 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2008 में यूएस ओपन और 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2014 में यूएस ओपन और 2015 में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन बनी थीं।
नाओमी ओसाका अमेरिका की जेनिफर कैप्रियाती के बाद दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती दोनों ग्रैंड स्लैम फाइनल जीते हैं। कैप्रियाती ने 2001 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का फाइनल जीता था। ये दोनों जीतने से पहले ओसाका किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं थीं। वे पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में हार गईं थीं।


Download Android App
Download iOS App



