नई दिल्ली : नोएडा में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। नोएडा के सेक्टर 38 ए में स्थित उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल कहे जाने वाले जीआईपी मॉल में एक लड़की ने कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतक युवती का नाम शिवानी है बरौला की रहने वाली बताई जा रही है। वह दो लड़कों के साथ मॉल में पहुंची थी। पु
लिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्र के हवाले से खबर है कि उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि प्यार में धोखा मिलने के कारण वह अपनी जान दे रही है। कुछ लोगों ने बताया कि लड़की दो लड़कों के साथ मॉल आई थी।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि उन दोनों लड़कों के बारे में पता चल सके। हालांकि पुलिस ने अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है और सुसाइड नोट की पुष्टि भी नहीं की है। पुलिस जांच की बात कह रही है। लड़की की पहचान करने और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिशें की जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



