पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटी मरयम नवाज की जगह दूसरे उम्मीदवार को चुनाव में उतारने का फैसला किया है। मरयम को एवेनफील्ड फैसले में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दे दिया गया है।
जियो न्यूज के मुताबिक, पार्टी ने एनए-127 के लिए लाहौर शाखा के अध्यक्ष अली परवेज मलिक को टिकट जारी किया है। अयोग्य ठहराए जाने से पहले मरयम यहीं से चुनाव लड़ने वाली थीं। पीपी-173 (ननकाना साहिब) की प्रांतीय विधानसभा सीट के लिए अब इरफान शफी खोखर पीएमएल-एन की टिकट पर उनकी जगह चुनाव लड़ेंगे।
जवाबदेही अदालत ने शुक्रवार एवेनफील्ड मामले में पूर्व प्रधानमंत्री को 10 साल जेल की सजा सुनाई और एक करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया। एवेनफील्ड मामला शरीफ परिवार द्वारा लंदन फ्लैट की खरीद से संबंधित है।
बता दें कि मरयम को सात साल जेल की सजा सुनाई गई और 26 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। वहीं उनके पति और पीएमएल-एन सांसद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर अवान को एक साल जेल की सजा सुनाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



