राजधानी एक्‍सप्रेस में मिली बम की सूचना, ट्रेन की तलाशी जारी

Summary :

NULL

नई दिल्ली : शनिवार को दिन मिली एक सूचना के दौरान दिल्ली में अफरा-तफरी मच गई है।  हावड़ा राजधानी एक्‍सप्रेस में बम की सूचना मिली है।  ट्रेन को गाजियाबाद स्‍टेशन पर रोक दिया गया है। और बम कि ढूंढने की कोशिश की जा रही है। ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकल दिया गया है।

स्‍टेशन में बम की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की सूचना पाकर स्‍थानीय पुलिस और कैट एम्‍बुलेंस को मौके पर लगाया गया है।  पुलिस और रेलवे के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।  जानकारी के अनुसार रेलवे को सूचना मिली थी कि नई दिल्‍ली से हावड़ा जाने वाली राजधानी एक्‍सप्रेस ट्रेन में बम है।  बम की सूचना मिलते ही ट्रेन को गाजियाबाद स्‍टेशन पर रोक दिया गया।  आनन-फानन में सभी यात्रियों को ट्रेन से उतरा गया और ट्रेन में बम को ढूंढने की कोशिश की गई।

Desk Team