Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Gogamedi हत्याकांड के विरोध में Bharatpur में प्रदर्शन, बाजार बंद

Summary :

हाल ही में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इसके बाद भरतपुर के सर्व समाज में रोष का माहौल है। इस दौरान भरतपुर जिले में भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्यारों की मांग को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।कई इलाकों के बाजार बंद करा दिए गए। राजपूत समाज के लोगों ने टायर जला कर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। Bharatpur में राजपूत समाज ने कराया बाजार बंद गोगामेड़ी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग…

हाल ही में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इसके बाद भरतपुर के सर्व समाज में रोष का माहौल है। इस दौरान भरतपुर जिले में भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्यारों की मांग को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।कई इलाकों के बाजार बंद करा दिए गए। राजपूत समाज के लोगों ने टायर जला कर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • Bharatpur में राजपूत समाज ने कराया बाजार बंद
  • गोगामेड़ी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
  • हत्याकांड के विरोध में उदयपुर, भरतपुर, बूंदी, सिरोही में प्रदर्शन

बाजार में रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया

आपको बता दें भरतपुर में राजपूत समाज के लोगों ने बाजार बंद कराते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। राजपूत समाज के लोगों ने शहर के मुख्य बाजार में रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर राजपूत समाज के लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार की मांग की।

राजपूत समाज पूरे राजस्थान में आंदोलन को और तेज करेगा

राजपूत समाज के प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। आज पूरे राजस्थान में राजपूत समाज विरोध प्रदर्शन कर रहा है और हमारी मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और सुखदेव गोगामेड़ी के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए। अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो राजपूत समाज पूरे राजस्थान में आंदोलन को और तेज करेगा।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मंगलवार 5 दिसंबर को जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से राजस्थान में कड़ा विरोध हो रहा है। राजपूत समाज में सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या को लेकर काफी रोष है। वहीं, बुधवार को राजस्थान बंद का आव्हान किया गया।राजस्थान बंद का असर भरतपुर में भी देखने को मिला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner