नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पत्नी सुनंदा पुष्कर आत्महत्या मामले में मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। शशि थरूर इस मामले में आरोपी हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार ने इस मामले पर बुधवार को सुनवाई करेगी।
अदालत ने थरूर की याचिका पर दिल्ली पुलिस से भी प्रतिक्रिया मांगी है। अदालत ने पांच जून को इस मामले में पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर (62) को मामले की अगली सुनवाई के लिए सात जुलाई को अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समर विशाल के समक्ष पेश होने को कहा है।
गौरतलब है कि 17 जनवरी 2014 को सुनंदा पुष्कर (51) दक्षिण दिल्ली के एक होटल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं। सुनंदा ने मौत से कुछ दिन पहले ही आरोप लगाया था कि उनके पति का पाकिस्तान की एक पत्रकार के साथ अफेयर है।


Download Android App
Download iOS App



