सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) की संवैधानिक वैधता को परखने का आग्रह करने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अगुवाई में एक पीठ द्वारा 143 याचिकाओं पर सुनवाई किए जाने की संभावना है। इन याचिकाओं में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और कांग्रेस नेता जयराम रमेश की याचिकाएं भी शामिल हैं।

इसी पीठ ने 18 दिसंबर को विभिन्न याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी किया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी दी थी जिससे यह कानून बन गया था। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कानून के तहत बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाले जैन, हिंदू, सिख, पारसी, ईसाई और बौद्ध शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



