विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराकी समकक्ष इब्राहिम अल-जाफरी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में दोनों विपक्ष ने इराक में लापता 39 भारतीयों पर चर्चा की। अकाली दल सांसद चंदूमाजरा ने लोकसभा में इराक में 39 लापता भारतीयों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि लापता में से अधिकतर लोग पंजाब से हैं, मैं चाहता हूं कि सरकार इस पर जवाब दे।
वहीं स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इस मुद्दे पर शाम को 5 बजे चर्चा होगी, जिसमें सुषमा स्वराज जवाब देंगी। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस ने सुषमा स्वराज पर देश और संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ने सभी नागरिकों के जीवित होने की बात कही थी, लेकिन सरकार के पास अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं है।


Download Android App
Download iOS App




