सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली , दो पाकिस्तानी नागरिकों को दिया वीजा

Summary :

NULL

भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आए दिन अपनी दरियादिली का उदाहरण पेश करती रहती है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत में लीवर ट्रान्सप्लांट सर्जरी के लिए आज को दो पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा दिए जाने की घोषणा की।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त से भारत में लिवर प्रतिरोपण के लिए एक पाकिस्तानी महिला नसीम अख्तर को वीजा देने के लिए कहा है। वे जल्द ही वीजा देंगे।

वही सुषमा स्वराज ने कहा कि एक दूसरा वीजा लीवर ट्रान्सप्लांट सर्जरी के लिए पाकिस्तानी नागरिक शब्बीर अहमद शाह को दिया गया है। शाह के पुत्र अली असादुल्लाह ने भारत में अपने पिता के इलाज के लिए स्वराज से सोशल मीडिया पर आग्रह किया था।

सुषमा स्वराज ने ट्वीटर पर कहा कि हम लीवर ट्रान्सप्लांट सर्जरी के लिए आपके पिता को वीजा दे रहे हैं ।

आपको बता दे कि पाकिस्तानी नागरिक अजहर हुसैन के लिवर प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए सुषमा स्वराज ने वीजा जारी करने के आदेश दिए थे। अजहर हुसैन नई दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है।

Desk Team