Tamil Nadu: सलेम में 12वीं Board Exam शुरू, नकल रोकने के लिए सख्त व्यवस्था

Summary :

Tamil Nadu: सलेम में 151 केंद्रों पर सख्त व्यवस्था

तमिलनाडु के सलेम में सोमवार से 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है, जिसमें 3.79 लाख से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे हैं। ये परीक्षाएं 3 से 25 मार्च तक चलेंगी। सलेम जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर जानकारी साझा की थी। जिसके अनुसार, इस वर्ष 2,06,000 लड़के और 1,77,032 लड़कियां, कुल मिलाकर 3,79,038 छात्र परीक्षा में बैठ रहे हैं। परीक्षा जिले के 151 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

AAP का स्वास्थ्य मॉडल केवल पैसे इकट्ठा करने के लिए था: Manjinder Sirsa

सलेम जिला कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 151 मुख्य निगरानी समितियां, 151 विभागीय अधिकारी समितियां और 300 से अधिक उड़न दस्तों का गठन किया। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की है। छात्रों के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था भी की गई है।

तमिलनाडु तिरुनेलवेली जिले में भी कुल 73 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 19,800 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। छात्रों ने देवी सरस्वती की पूजा करने के बाद परीक्षा देने के लिए केंद्रों की ओर रुख किया।वहीं, तिरुचिरापल्ली में 131 परीक्षा केंद्रों पर 31,580 छात्र परीक्षा दे रहे हैं।

इनमें से 16,864 छात्राएं और 14,716 छात्र हैं। निजी उम्मीदवारों के लिए 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें 549 छात्र शामिल हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 230 उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.