आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां लिटिल गार्डन स्कूल में 6 साल का मासूम टीचर की डांट और थप्पड़ के बाद उनकी गोद में मुंह के बल गिर गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे ने होमवर्क पूरा नहीं किया था, जिस वजह से टीचर ने उसे डांटा और फिर तुरंत थप्पड़ मार दिया। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि टीचर के पिटाई करने की वजह से बच्चा दहशत में आया और इस वजह से उसको हार्ट अटैक आया और मौत हो गई।
टीचर के थप्पड़ मारने के बाद गिरा बच्चा
जानकारी के मुताबिक, प्रणय तेजा लिटिल गार्डन्स स्कूल के UKG में पढ़ता था। क्लासरूम के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें नजर आ रहा है कि टीचर बच्चे को कपड़े पकड़कर अपनी तरह खींचती है। बच्चा टीचर को रोकने के लिए हाथ भी हिलाता है और लगातार रोता रहता है। टीचर उससे कुछ कहती है और उसके गाल पर थप्पड़ जड़ देती है, बच्चा कुछ पल सुन्न खड़ा रहता है और फिर अचानक टीचर की गोद में गिर जाता है। बच्चे को तुरंत किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।
UKG में पढ़ने वाले 6 साल के छात्र की क्लास में मौत हो गई. आरोप है कि होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने पीटा. #Visakhapatnam #AndhraPradesh #SchoolNews #TeacherSlappedChild #ChildDeath #SchoolIncident #AmaravatiNews #SchoolSafety #ViralNews pic.twitter.com/nALrleFHbd
— Shwetank Ratnamber (@swwetanksr) August 21, 2026
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर मृत बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि एक टीचर ने उनके बेटे को डराया और छड़ी से मारा, जिससे डर और सदमे की वजह से वह वहीं गिर पड़ा। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि अस्पताल पहुंचने से आधे घंटे पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह मारपीट की कोई इकलौती घटना नहीं थी, बल्कि स्कूल में अन्य बच्चों को भी पीटा जाता था। परिवार ने मांग की है कि अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल, बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: ‘हम Gen Z हैं, बर्दाश्त नहीं करेंगे ‘, Ladakh में सुरक्षाकर्मियों पर भड़की महिला, Video हुआ Viral


Download Android App
Download iOS App




