इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने सोमवार से देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया है। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की कमी के कारण लखनऊ-दिल्ली और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस के परिचालन को बंद करने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस के कारण निलंबन के बाद तेजस एक्सप्रेस ने अक्टूबर में परिचालन फिर से शुरू किया था।
आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इससे पहले, आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा था कि प्रबंधन ने यात्रियों की कमी के कारण सभी तेजस ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी ने लखनऊ-नई दिल्ली (82501/82502) तेजस एक्सप्रेस को 23 नवंबर से जबकि अहमदाबाद-मुंबई (82901/82902) तेजस एक्सप्रेस को 24 नवंबर से रद्द कर दिया है।
आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा, “प्रबंधन ने कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप कम यात्रियों के कारण आईआरसीटीसीतेजस ट्रेनों के सभी प्रस्थानों को रद्द करने का फैसला किया है। कंपनी इन दोनों मार्गों में परिचालन करने वाली भारतीय रेलवे की अन्य ट्रेनों की ऑक्युपेन्सी लेवल को देखने के बाद अपने निर्णय की समीक्षा करेगी।” त्योहार के मद्दनेजर भीड़ को देखते हुए लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच दो तेजस ट्रेनों को 17 अक्टूबर से फिर से शुरू किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



