Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

तेलंगाना मुस्लिम जेएसी ने कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

Summary :

 तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है, तेलंगाना मुस्लिम संगठनों की संयुक्त कार्रवाई समिति ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। बता दें कि राज्य में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।   HIGHLIGHTS POINTS: तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस को मिला जेएसी का समर्थन  30 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर होंगे मतदान  मांगे अनसुनी करने से नाराज थी जेएसी  कांग्रेस को समर्थन देने में सभी ने अपनी- अपनी राय दी मुस्लिम जेएसी ने समर्थन देने का निर्णय 11 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित मुस्लिम…

 तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है, तेलंगाना मुस्लिम संगठनों की संयुक्त कार्रवाई समिति ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। बता दें कि राज्य में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

 

HIGHLIGHTS POINTS:

  • तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस को मिला जेएसी का समर्थन
  •  30 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर होंगे मतदान
  •  मांगे अनसुनी करने से नाराज थी जेएसी

 कांग्रेस को समर्थन देने में सभी ने अपनी- अपनी राय दी

मुस्लिम जेएसी ने समर्थन देने का निर्णय 11 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित मुस्लिम जेएसी की राज्य समिति और जिला समितियों के प्रमुखों की बैठक में लिया गया था। एक बयान में कहा गया,अधिकांश जिलों के नेताओं ने राय व्यक्त की कि स्थानीय स्तर पर सभी मुसलमानों का झुकाव कांग्रेस की ओर है और आगामी चुनावों में उनका समर्थन करना समझदारी होगी।

मुस्लिम जेएसी भारत राष्ट्र समिति से थी खफा

 राज्य सरकार कथित तौर पर मुस्लिम जेएसी द्वारा रखी गई मांगों को संबोधित करने में विफल रही। बीआरएस घोषणापत्र, जो चुनाव के बाद जारी किया गया था,  हर एक मांग अनसुनी कर दी गई। हम राज्य के सभी मुसलमानों से अनुरोध करते हैं कि वे एक बात पर एकजुट हों और मिलकर कांग्रेस पार्टी को वोट दें और अपने वोट की ताकत दिखाएं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner