Share Market सपाट खुला, सेंसेक्स में मामूली गिरावट

Summary :

Share Market Opening : बाजार की ओपनिंग में निफ्टी 0.60 अंक के बदलाव के साथ 19,784 के लेवल पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स 91.16 अंक या 0.14 फीसदी की मामूली गिरावट के बाद 65,839 के लेवल पर है। मार्केट ओपनिंग के 10 मिनट बाद सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है, और ये हरे निशान में हैं। टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, और भारती एयरटेल मजबूती के साथ दिख रहे हैं। निफ्टी 0.60 अंक के बदलाव के साथ 19,784 के लेवल पर खुला निफ्टी के 50 में से 34…

Share Market Opening

Share Market Opening : बाजार की ओपनिंग में निफ्टी 0.60 अंक के बदलाव के साथ 19,784 के लेवल पर खुला है। बीएसई का सेंसेक्स 91.16 अंक या 0.14 फीसदी की मामूली गिरावट के बाद 65,839 के लेवल पर है। मार्केट ओपनिंग के 10 मिनट बाद सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है, और ये हरे निशान में हैं। टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, और भारती एयरटेल मजबूती के साथ दिख रहे हैं।

  • निफ्टी 0.60 अंक के बदलाव के साथ 19,784 के लेवल पर खुला
  • निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बढ़त और 16 शेयरों में गिरावट
  • टॉप गेनर्स में बीपीसीएल, टाटा कंज्यूमर्स, एचडीएफसी लाइफ, टाइटन, और सिप्लाShare Market Opening

Share Market Opening : निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बढ़त है, और 16 शेयरों में गिरावट है। टॉप गेनर्स में बीपीसीएल, टाटा कंज्यूमर्स, एचडीएफसी लाइफ, टाइटन, और सिप्ला कारोबार कर रहे हैं।Share Market Opening सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में गिरावट का माहौल है। बढ़ने वाले सेक्टर्स में मीडिया और फार्मा सेक्टर में तेजी है। हेल्थकेयर इंडेक्स भी चढ़ा है और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ऊंचाई पर हैं।Share Market Opening

प्री-ओपन ट्रेड में बीएसई का सेंसेक्स 129.53 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 65,801 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 7.35 अंक गिरकर 19,776 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। Punjabkesari.com की तरफ से निवेश की कोई सलाह नहीं दी जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team