Tamil Nadu में बढ़ेगा तापमान, अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी का अनुमान

Summary :

चेन्नई में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। भले ही अभी गर्मी में दो महीने का समय बाकी है, लेकिन चेन्नई के उपनगरों और अन्य क्षेत्रों में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। आरएमसी के अनुसार, बुधवार को पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

Tamil Nadu में हिंदी थोपने के आरोप, कांग्रेस-भाजपा में विवाद

इसके अलावा, राज्य के पश्चिमी आंतरिक और उत्तरी हिस्सों में दोपहर में गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। साथ ही, चेन्नई के पश्चिमी उपनगरों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।

हालांकि, बढ़ते तापमान के बावजूद तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। 7 मार्च से 13 मार्च तक अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है, जो 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी मामूली वृद्धि हो सकती है। खासतौर पर तटीय और आसपास के जिलों के तापमान में थोड़ा इजाफा होगा।

इस बीच, लोक स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशालय ने आरएमसी की चेतावनी के मद्देनजर एक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से हाइड्रेटेड रहने और घर के बने पेय पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ, लस्सी और चुटकी भर नमक के साथ फलों के रस, पानी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करने की अपील की है।

उन्होंने लोगों को हवादार और ठंडे क्षेत्रों में घर के अंदर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दिन के दौरान गर्मी को रोकने के लिए खिड़कियां और पर्दों को बंद रखें और रात में वेंटिलेशन के लिए उन्हें खोल दें। साथ ही, इस दौरान धूप, शराब, कैफीन युक्त पेय, कार्बोनेटेड पेय, उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ और बासी भोजन से बचना चाहिए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.