एक तरफ पूरा देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और मिठाईयां बांटी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को अपने समकक्षीय पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाईयां और बधाई देने से इनकार कर दिया। पिछले कुछ दिनों से बॉर्डर पर हो रही लगातार गोलीबारी के चलते बीएसएफ ने ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि गुरुवार को ही भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान रेंजर्स और बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी।
पाकिस्तान की अपील पर हुई इस मीटिंग में दोनों ओर से सेक्टर कमांडर स्तर के अधिकारी शामिल हुए। यह फ्लैग मीटिंग सुचेतगढ़ इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ।गौरतलब हो कि बीते दिनों पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज़फायर उल्लंघन किया गया था। जिनमें भारत के सात नागरिक समेत 13 लोग शहीद हुए । पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और एलओसी पर गोलीबारी हुई । बीएसएफ ने भी पाकिस्तान का मुकम्मल जवाब दिया था, और उसे इसमें काफी नुकसान झेलना पड़ा ।
बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान
आंकड़ों की मानें, तो हालिया दिनों में हुए सीजफायर उल्लंघन पिछले 15 साल में जनवरी माह में होने वाले उल्लंघन में सबसे ज्यादा है। इस साल 21 जनवरी तक पाकिस्तान 134 से भी ज्यादा बार सीजफायर तोड़ चुका है।
बता दें कि 2017 में कुल 860, 2016 में 271 और 2015 में कुल 387 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया जा चुका है। पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर और एलओसी पर लगातार गोलियां बरसा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें, इस दौरान 200 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए। हालांकि जम्मू-कश्मीर में 61 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



