जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद, पांच अन्य घायल

Summary :

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए जबकि राज्य पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित पांच अन्य घायल हो गए।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए जबकि राज्य पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आतंकवादियों ने अनंतनाग के व्यस्त केपी रोड पर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की और हथगोले फेंके। 
उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया। अनंतनाग थाने के एसएचओ अरशद अहमद भी हमले में घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। 

Desk Team