Jammu-Kashmir में बस पर आतंकवादी हमला कायराना कृत्य: राष्ट्रपति मुर्मू

Summary :

Jammu-Kashmir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर रविवार को हुए आतंकवादी हमले को कायराना कृत्य बताते हुए कहा कि राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस घटना में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य लोग घायल हुए हैं। तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर रविवार को आतंकवादी हमला हुआ…

Jammu-Kashmir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर रविवार को हुए आतंकवादी हमले को कायराना कृत्य बताते हुए कहा कि राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस घटना में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य लोग घायल हुए हैं।

  • तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर रविवार को आतंकवादी हमला हुआ
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हमले को कायराना कृत्य बताया
  • उन्होंने कहा कि राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है

आतंकवादी हमले से मैं व्यथित- राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकवादी हमले से मैं व्यथित हूं। यह कारयाना कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। पूरा देश पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

पहली पोस्ट को किया डिलीट

इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा था कि वह ‘‘जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं, जिसमें कई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिजन के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News