Jammu & Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में हुआ दर्दनाक हादसा। तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला किया है। हमले में बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की जान चली गई है। घटना के बाद घायलों को कटरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
वहीं, आतंकी हमले को लेकर विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमले की खबर है। इस कायराना हमले में 10 लोगों की मौत की सूचना है और कई लोग घायल हैं। यह दुखद और शर्मनाक है। कांग्रेस परिवार शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



