श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर हमला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के कुंडलन गांव में कल रात आतंकवादियों ने पुलिस की दो गाडिय़ों पर गोलियां चलाई। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में कामयाब रहे।
सूत्रों ने कहा कि पुलिस की गाडिय़ों में पुलिस उप अधीक्षक, एसएचओ समेत दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कुछ पुलिस के जवान सवार थे लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



