आतंकवादियों ने राजौरी में सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या

Summary :

Rajauri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार शाम एक सरकारी कर्मचारी को आतंकवादियों ने गोली मार दी। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Highlights: आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में हत्या की घटना को दिया अंजाम सरकारी जासूसी के संदेह आतंकवादियों ने ले ली जान  सरकारी कर्मचारी को मारी गोली , इलाज के दौरान तोड़ा दम  अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने राजौरी के शाहधारा शरीफ इलाके के कुंडा टोपे गांव के मोहम्मद रजाक पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने कहा, “उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल होने के…

rajauri attack

Rajauri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार शाम एक सरकारी कर्मचारी को आतंकवादियों ने गोली मार दी। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Highlights:

  • आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में हत्या की घटना को दिया अंजाम
  • सरकारी जासूसी के संदेह आतंकवादियों ने ले ली जान 
  • सरकारी कर्मचारी को मारी गोली , इलाज के दौरान तोड़ा दम 

अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने राजौरी के शाहधारा शरीफ इलाके के कुंडा टोपे गांव के मोहम्मद रजाक पर गोलीबारी की।
एक अधिकारी ने कहा, “उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। आतंकवादियों ने पीड़ित पर नजदीक से पिस्तौल से चार गोलियां चलाईं।

मृतक का भाई टेरीटोरियल का जवान

अधिकारियों के मुताबिक, रजाक समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी था और टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान का भाई था।
एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके को घेर लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News