भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को मतदाताओं को उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया। स्मृति ने अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया। स्मृति ने एक ट्वीट में कहा, ‘एक नई सुबह के साथ अमेठी के लिए एक नया संकल्प। धन्यवाद अमेठी। आपने विश्वास दिखाया और कमल को खिलाया। मैं अमेठी के प्रति आभारी हूं।’
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55,120 मतों के अंतर से हराया। साल 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष से हारने के बाद, पिछले पांच सालों में अपनी कई यात्राओं और केंद्रीय विकास योजनाओं का उपयोग कर उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में एक मजबूत मतदाता आधार बनाया।


Download Android App
Download iOS App



