प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बीच जाहिर तौर पर विचार विमर्श के साथ ही तेज गति वाले घटनाक्रमों के आज के खास दिन, मोदी कैबिनेट के चार दिग्गजों या सुरक्षा मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति के सदस्यों की आकृति कुछ-कुछ उभर रही है।
हालांकि, इसी के साथ ही इसे लेकर इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि प्रधानमंत्री क्या फैसला लेंगे इसका अंदाजा लगाना भी लगभग नामुमकिन ही है जो हमेशा अपने पत्ते छिपा कर रखते हैं। जो संभावना नजर आ रही है, उसके अनुसार, चार दिग्गज जो हो सकते हैं, वह हैं – राजनाथ सिंह (गृह), सुषमा स्वराज (विदेश), अमित शाह (रक्षा) और नितिन गडकरी (वित्त)।

हालांकि, आखिरी क्षणों में अमित शाह और गडकरी के पोर्टफोलियो बदल भी सकते हैं। बुधवार शाम को राजनाथ सिंह, प्रकाश जावडेकर, स्मृति ईरानी, गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर इस बात की पुष्टि की थी कि वे मोदी के मंत्रीपरिषद में शामिल हो सकते हैं। रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान और नरेंद्र सिंह तोमर भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की।


Download Android App
Download iOS App



