अब लाभुकों को राशन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग Mera Ration 2.0 ऐप का इस्तेमाल कर राशन कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इस बदलाव से जरूरतमंदों का राशन पाना और आसान हो जाएगा। बता दें, भारत सरकार ने Mera Ration 2.0 ऐप लॉन्च किया है। यह राशन कार्डधारकों को बिना कार्ड के भी राशन लेने में मदद करेगा। पहले राशन लेने के लिए लोगों को राशन कार्ड ले जाना पड़ता था। अब इस ऐप के जरिए लोग आधार कार्ड नंबर डालकर राशन प्राप्त कर सकते हैं।
ऐप का इस्तेमाल कैसे होगा?
ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आधार कार्ड नंबर डालकर ओटीपी से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद ऐप पर राशन कार्ड खुलेगा, जिसे दिखाकर लोग राशन ले सकते हैं।
कैसे मिलेगा लाभ?
नए बदलाव से सबसे बड़ी सुविधा है कि लोग घर बैठे या कहीं से Mera Ration 2.0 ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कदम उनके लिए फायदेमंद होगा, जो हमेशा राशन कार्ड को भूल जाते हैं या उसे साथ नहीं ले जा पाते।


Download Android App
Download iOS App



