वाराणसी में एक निर्माणाधीन पुल हादसा होने से टल गया। वाराणसी से बाबतपुर एयरपोर्ट के बीच बन रहे पुल की ढलाई में लगी लोहे की एक प्लेट तड़के सुबह चार बजे गिर गई। हादसे के वक्त आवाजाही पर रोक लगी थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। रुट डायवर्जन के चलते बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि शटरिंग पुल में लगे प्लेट के खिसकने के कारण टूटी। पिछले महीने 15 तारीख़ को भी ऐसा ही हादसा हुआ था।
निर्माणाधीन फ़्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से 18 लोगों की जान चली गई थी। वाराणसी से सांसद पीएम मोदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। वहीं फ़्लाईओवर बना रही एजेंसी सेतु निगम के 4 अफ़सरों को सस्पेंड कर दिया गया। यह दुर्घटना वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास जीटी रोड पर कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने घटित हुई है। घटनास्थल का नजारा बड़ा ही भयानक था।
निर्माणाधीन पिलर के नीचे चार कारें, पांच ऑटो, एक सिटी बस और कई मोटरसाइकिल दब गई थी। राज्य सरकार की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया गया था। घायलों के मुफ़्त इलाज के निर्देश दिए भी गए थे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



