नई दिल्ली : बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं, अंपायरों और स्काररों के अलावा वीडियो विश्लेषकों की फीस दुगनी करने के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बीसीसीआई की सबा करीम की अध्यक्षता वाले मॉनिटरिंग विंग के प्रति आभार व्यक्त किया। वैसे खुद सीके खन्ना ने इन सभी की फीस बढ़ाए जाने की मांग की थी जिसे विंग ने गंभीरतापूर्वक लिया था।
श्री खन्ना ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं और अंपायरों को भी उनकी सेवाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। इस मामले पर सीके खन्ना ने कहा कि क्रिकेट और क्रिकेट से जुड़कर अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारियों के प्रति हमारा कर्त्तव्य है कि उनके पक्ष में उनके हित में हमेशा आवाज उठाई जानी चाहिए।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



