नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म की रिलीज पर चुनाव आयोग के रोक लगाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि बायोपिक के निर्माताओं की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई की जायेगी। चुनाव पैनल ने बुधवार को इस बायोपिक के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी।
आयोग ने कहा चुनावों के समय कोई ऐसी फिल्म जो किसी राजनीतिक हस्ती या व्यक्ति के उद्देश्यों की पूर्ति करती हो, उसे इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की याचिका का निपटारा करते हुये कहा था कि निर्वाचन आयोग ही बायोपिक की रिलीज को तय करने का सही मंच है। इस याचिका में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई थी।


Download Android App
Download iOS App




