आखिरी व्यक्ति को मुक्त कराये जाने तक मानव तस्करी के खिलाफ संघर्ष जारी रहना चाहिए : नायडू

Summary :

पीड़ित को बचा न लिया जाए और उसका पुनर्वास न कर दिया जाए एवं आखिरी गुनहगार तक को इंसाफ के कटघरे में खड़ा न कर दिया जाए।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि मानव तस्करी के खिलाफ संघर्ष आखिरी व्यक्ति को बचाने तक जारी रहनी चाहिए । उन्होंने इस अपराध के शिकार व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए अनुकूल माहौल बनाने पर जोर दिया। 
आश्रय गृहों या मानव तस्करी से मुक्त कराये गये लोगों के लिए ‘आश्रय गृह नियमावली’ जारी करने के मौके पर उन्होंने कहा कि हर साल दुनियाभर में हजारों पुरूष, महिलाएं और बच्चे तस्करों के हाथों में पहुंच जाते हैं क्योंकि हर देश इससे प्रभावित है। 
उन्होंने कहा, ‘‘मानव तस्करी के खिलाफ यह लड़ाई तबतक जारी रहना चाहिए जबतक आखिरी पीड़ित को बचा न लिया जाए और उसका पुनर्वास न कर दिया जाए एवं आखिरी गुनहगार तक को इंसाफ के कटघरे में खड़ा न कर दिया जाए।’’ 
अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसे में यह बड़ा जरूरी है कि हम ऐसे इस अपराध के शिकार लोगों के जख्म पर मरहम लगाने और उन्हें सामान्य जीवन जीने देने का अनुकूल माहौल तैयार करें।

Desk Team