भारत पहुंचे UAE के विदेश मंत्री, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों पर रहेगा जोर

Summary :

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान रविवार रात यहां पहुंचे तथा वह व्यापार और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से वार्ता करेंगे।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और सोमवार को एक कारोबारी बैठक में हिस्सा लेंगे । 
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए अपनी विस्तृत कूटनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने का भी मौका उपलब्ध कराएगी। 

Shera Rajput