पेट्रोल और डीजल पर इस तरह उपकर बढ़ाए जाने से आम आदमी होगा प्रभावित : कांग्रेस MP

Summary :

वार्षिक आर्थिक बजट में पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये से अधिक की अतिरिक्त वृद्धि कर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है, जबकि हम दुनिया में सबसे ज्यादा ईंधन के मूल्य चुका रहे हैं

चेन्नई : कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर बनाने की सरकार की आकांक्षा के लिए कोई रोडमैप नहीं है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि एक मूलभूत समस्या है। यह सिर्फ वृद्धि के सिद्धांत को दर्शाता है, इसमें कोई स्पष्ट विचार, कोई दृष्टिकोण नहीं है। इसमें पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था जैसे महत्वाकांक्षी आंकड़े हैं जिसे हासिल करने का कोई रोडमैप नहीं है।’’ 
तिरूवनंतपुरम के सांसद ने यहां एक कार्यक्रम के इतर पीटीआई से कहा कि बजट में सरकार के कई वर्तमान कार्यक्रमों को ज्यों का त्यों रखा गया है और इसमें आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया गया है। 
उन्होंने कहा, ‘‘वार्षिक आर्थिक बजट में पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये से अधिक की अतिरिक्त वृद्धि कर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है, जबकि हम दुनिया में सबसे ज्यादा ईंधन के मूल्य चुका रहे हैं।’’ 
थरूर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर इस तरह उपकर बढ़ाए जाने से आम आदमी प्रभावित होगा।

Shera Rajput