कौन बनेगा CM सवाल पर जल्द लगेगा ब्रेक, भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों का ऐलान

Summary :

भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है. ये पर्यवेक्षक विधायकों से बात करके मुख्यमंत्री के नामों का ऐलान करेंगे. भाजपा ने राजस्थान की जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े को सौंपी है. वहीं, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के. लक्ष्मण को दी गई है. छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को दी है. BJP Observers for Chhattisgarh, Madhya Pradesh and Rajasthan decided. Rajasthan – Defence Minister Rajnath…

भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है. ये पर्यवेक्षक विधायकों से बात करके मुख्यमंत्री के नामों का ऐलान करेंगे. भाजपा ने राजस्थान की जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े को सौंपी है. वहीं, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के. लक्ष्मण को दी गई है. छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को दी है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली बड़ी सफलता 

भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में बंपर जीत दर्ज की है. पार्टी ने राजस्थान में 115, मध्य प्रदेश में 163 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर सफलता हासिल की है.

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team